Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

सांवरिया सेठ दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की पदयात्रा रवाना, गांव-गांव हुआ स्वागत।

सांवरिया सेठ दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की पदयात्रा रवाना, गांव-गांव हुआ स्वागत।

रतलाम (निप्र)। रतलाम जिले के डेलनपुर, ईसरथुनी, रूपाखेड़ा, हरथली एवं नलकुवई गांवों से श्रद्धालुओं की सांवरिया सेठ के दर्शन हेतु पदयात्रा श्रद्धा और भक्ति के साथ रवाना हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा एवं बुजुर्ग शामिल हुए।

पदयात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़े, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। मार्ग में पड़ने वाले कई गांवों में यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर यात्रियों का अभिनंदन किया एवं जलपान की व्यवस्था भी की।

श्रद्धालुओं का कहना है कि वे हर वर्ष इसी तरह पैदल यात्रा कर सांवरिया सेठ मंदिर पहुंचते हैं और भगवान के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

यह पदयात्रा क्षेत्र में आस्था, एकता और भाईचारे का प्रतीक बनकर सामने आई, जिसमें सभी समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Post a Comment

0 Comments