सैलाना में “सुलभ सुशासन दिवस” का असर दिखने लगा, 82 प्रकरणों का हुआ निराकरण।
सैलाना (रतलाम)। कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तरुण जैन के मार्गदर्शन में तहसील कार्यालय सैलाना पर शुरू किया गया “सुलभ सुशासन दिवस” अब प्रभावी परिणाम देने लगा है। यह नवाचार जनवरी 2026 से प्रत्येक बुधवार को आयोजित किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के सभी पटवारी, राजस्व निरीक्षक एवं तहसीलदार अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर आमजन की राजस्व संबंधी शिकायतों का निराकरण एक ही छत के नीचे करते हैं।
इस पहल का सकारात्मक असर अब स्पष्ट रूप से नजर आने लगा है। आम जनता में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर विश्वास बढ़ा है और विभाग की छवि भी बेहतर हो रही है।

Post a Comment
0 Comments