Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रेणिक चंडालिया की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि।

भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रेणिक चंडालिया की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि।


सैलाना- भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मीसा बंदी स्व. श्रेणिक चंडालिया की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा सैलाना एवं शिवगढ़ मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा उनके निवास स्थान पहुंचकर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए तथा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया गया।

    कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. चंडालिया के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए कहा कि वे एक समर्पित, सरल एवं संगठन के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ता थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में पार्टी को मजबूत बनाने और सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। आपातकाल के दौरान मीसा बंदी के रूप में उनका संघर्ष और त्याग आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्व. श्रेणिक चंडालिया का मार्गदर्शन हमेशा कार्यकर्ताओं को मिलता रहा और उनके विचारों ने संगठन को नई दिशा दी। उनकी सादगी, कार्यशैली और समाज के प्रति समर्पण को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उपस्थित सभी लोगों ने उनकी कमी को गहराई से महसूस करते हुए उनसे जुड़े संस्मरण साझा किए।

    कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र जायसवाल, एल्डरमैन वर्दीचंद्र पाटीदार, रवि शर्मा, सौरभ रांका, लखन चंदेल, शेर सिंह, रवि चंडालिया, जलज चंडालिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments