Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

सांदीपनि विद्यालय सैलाना में मनाया प्रवेश उत्सव।

सांदीपनि विद्यालय सैलाना में मनाया  प्रवेश उत्सव।


सैलाना (निप्र)। नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ अवसर पर जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित सांदीपनि  विद्यालय में प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर ,गणवेश एवं पुस्तक देकर आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष कैलाशी जी चारेल,  सेवानिवृत व्याख्याता मानसिंह  डामोर ,प्राचार्य वीरेंद्र मिंडा, पत्रकार  नीतेश राठौर, वरिष्ठ व्याख्याता शेलजा दवे,प्रवेश संयोजक डा.  राजेश सोनी, श्री सुमन राठौर, श्रीमती जयश्री  शर्मा उपस्थित रहे।

        जनपद अध्यक्ष कैलाशी जी चारेल ने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जो बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव तैयार करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासन का पालन करने तथा मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि शासन द्वारा बच्चों को बेहतर शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

सेवानिवृत व्याख्याता  मानसिंह डामोर ने  कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास शिक्षा के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और संस्कारों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। साथ ही अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों की शिक्षा में सहयोग करें और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजें।

       संस्था प्राचार्य  वीरेंद्र मिंडा ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल पाठ्य ज्ञान देना नहीं, अपितु विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना भी है। उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय परिवार उन्हें बेहतर शिक्षा, संस्कार और अनुशासित वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, समय का सदुपयोग और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था तथा बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया और नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में 85% से अधिक उपस्थिति वाले बच्चों के पालकों का स्वागत किया गया. सोनम सेंगर के निर्देशन में छात्राओं द्वारा स्कूल चले अभियान की एक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गयी. 

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार द्वारा यह संदेश दिया गया कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना ही उनका प्रमुख उद्देश्य है।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक,शिक्षिका  एवं पालकगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन जयश्री शर्मा ने किया. आभार शैलजा दवे ने माना.

Post a Comment

0 Comments