उत्साह और उमंग के साथ स्कूल चले हम।
1 अप्रैल नए शैक्षणिक सत्र की नई उड़ान के लिए प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन ।
सांदीपनि शासकीय मॉडल स्कूल , सैलाना में नए शैक्षणिक सत्र में शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा के साथ अभिनंदन किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के संगीत शिक्षक नवीन उपाध्याय द्वारा स्वस्ति वाचन भी किया गया ।
विद्यार्थियों में भी नए शैक्षणिक सत्र को लेकर उत्साह का माहौल दिखाई दिया इस बात का प्रमाण है कि पहले दिन ही बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति रही ।
प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष सैलाना श्रीमती कैलाशी बाई चारेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं ।
संस्था प्राचार्य गिरीश सारस्वत द्वारा स्वागत उद्बोधन देते हुए बताया गया कि विद्यार्थियों की मेहनत , शिक्षकों का मार्गदर्शन और पालकों के विश्वास से ही हम परीक्षा परिणामों और अन्य गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाए । अब इस नए शैक्षणिक सत्र में हमारा लक्ष्य है हम जहां तक पहुंचे हैं उससे और आगे जाना और बेहतर करना ।
सैलाना ,जनपद अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपको सर्व सुविधायुक्त सांदीपनि विद्यालय में पढ़ने का अवसर मिल रहा है जहां श्रेष्ठ शिक्षकों का मार्गदर्शन भी प्राप्त हो रहा है इसलिए इस संकल्प के साथ मेहनत करें कि खूब पढ़ाई करके आप अपने विद्यालय , परिवार, समाज , और देश का नाम रोशन करेंगे ।
कार्यक्रम में उपस्थित टॉपर्स विद्यार्थियों के अभिभावक श्रीमती रीना मांडोत और श्री समरथ शर्मा ने विद्यालय में शिक्षकों की मेहनत और उनके मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया ,और विद्यार्थियों के प्रति उनके समर्पण को सराहा ।
रामचंद डोडियार सैलाना जनपद उपाध्यक्ष भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।
नए शैक्षणिक सत्र का मुख्यमंत्री माननीय मोहन यादव द्वारा भोपाल में शुभारंभ किया गया । जिसका लाइव प्रसारण विद्यालय में दिखाया गया ।
प्रवेशोत्सव के इस कार्यक्रम में सत्र 2025 में स्थानीय परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ,और उनके अभिभावकों का सम्मान भी किया गया । विद्यार्थियों को प्रोन्नत कक्षा की पाठ्यक्रम सामग्री भी वितरित की गई ।
कार्यक्रम का संचालन योगेश परमार ने किया । आभार माध्यमिक शाला प्रभारी कमलेश पाटीदार ने माना। जनपद अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल का स्वागत वरिष्ठ शिक्षिका किरण देदरा ने किया ।
कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकों की उपस्थिति रही।

Post a Comment
0 Comments