सैलाना में जनगणना प्रशिक्षण शुरू, 32 पर्वयवेक्षक प्रगणक को दिया प्रशिक्षण।
सैलाना। जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत सैलाना नगर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण 23 अप्रैल से 25 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है।
सैलाना महाविद्यालय के प्रोफेसर एवं जनगणना के फील्ड ट्रेनर भरतलाल नागर और प्रहलाद पाटीदार ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण में मकानों की गणना की जाएगी, जिसके लिए उपस्थित पर्वयवेक्षक प्रगणक को एकलव्य आवासीय माडल स्कूल सैलाना में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।
उन्होंने जानकारी दी कि यह गणना कार्य 1 मई से 31 मई तक किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में सैलाना नगर के लगभग 32 शिक्षक शामिल हुए।
चार्ज जनगणना अधिकारी एवं नगर परिषद के सीएमओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि जनगणना 2027 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए यह प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षण एक ही चरण में आयोजित किया जा रहा है।

Post a Comment
0 Comments