Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

जनगणना 2027 हेतु सैलाना में प्रगणक एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण जारी।

जनगणना 2027 हेतु सैलाना में प्रगणक एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण जारी।


सैलाना। जनगणना 2027 के अंतर्गत तहसील सैलाना के प्रगणक एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण शासकीय महाविद्यालय सैलाना में आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण तीन चरणों में आयोजित किया गया है, जिसमें प्रथम चरण 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक, द्वितीय चरण 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक तथा तृतीय चरण वर्तमान में 23 अप्रैल से 25 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण में तहसील सैलाना के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों को प्रगणक एवं सुपरवाइजर के रूप में नियुक्त किया गया है, जिन्हें फील्ड ट्रेनर भूपेंद्र मंडलोई, रविंद्र उपाध्याय, लक्ष्मी नारायण प्रजापत एवं रुद्रेश देराश्री द्वारा जनगणना संबंधी आवश्यक जानकारी एवं कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

प्रशिक्षण के दौरान जनगणना कार्य की प्रक्रिया, डेटा संकलन, मोबाइल एप्लीकेशन के उपयोग, घर-घर सर्वेक्षण तथा शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के चार्ज जनगणना अधिकारी एवं तहसीलदार सैलाना श्री कुलभूषण शर्मा ने बताया कि जनगणना 2027 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु यह प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है।

प्रशिक्षण सम्बन्धी सम्पूर्ण प्रबंधन कृष्णा परमार, रजनीश कसेरा, सुभाष चौहान द्वारा किया जा रहा है l

Post a Comment

0 Comments