सैलाना नगर के एक मकान में लगी आग।
दो टेंकरो व फायर ब्रिगेड से आग पर पाया काबू।
सैलाना- नगर के बस स्टैंड क्षेत्र अंतर्गत भोई मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय निवासी केशुराम चौहान के मकान में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणो का पता नहीं लगा है। आग की घटना ने कुछ ही देर में मकन से धुएं का गुब्बार उठने लगा। जिससे आस-पास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
मंगलवार शाम 5 बजे भोई मोहल्ले के एक मकान में अचानक आग की लपटें उठने लगी। आग कि लपटे उठता देख मकान से धुएं का गुब्बार दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलते ही निजी टैंकर एवं फायर फाइटर मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने तुरंत ही आग बुझाने में जुट गए। आग मकान के उपर पहली मंजिल में लगी हुई थी। बडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
आग बुझाने के दौरान स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि शॉर्ट सर्किट या अन्य कारणों की आशंका जताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मकान में रखा घरेलू सामान जलने की आशंका जताई जा रही है।

Post a Comment
0 Comments