Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

सैलाना में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार।

 सैलाना में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार।

रतलाम/सैलाना- भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए लोकायुक्त संगठन उज्जैन की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सैलाना तहसील में एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

कार्रवाई के तहत आरोपी पटवारी कैलाश वाडख्या (हल्का नंबर 26, सैलाना) को आवेदक से 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए उसके कक्ष में ट्रैप कर पकड़ा गया।

📌 क्या है पूरा मामला?

आवेदक जितेंद्र पाटीदार, निवासी ग्राम अडवानिया, तहसील सैलाना ने दिनांक 10 अप्रैल 2026 को लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनके पिता ईश्वरलाल पाटीदार के नाम पर सैलाना एवं बागरियों की खेड़ी में लगभग 5 हेक्टेयर कृषि भूमि है।

भूमि के सीमांकन (नपती) के लिए 22 जनवरी 2026 को लोकसेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन किया गया था, लेकिन लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद जब आवेदक ने पटवारी से संपर्क किया, तो उसने काम के बदले पैसे की मांग की।

बताया गया कि आरोपी पटवारी ने पहले 30,000 रुपये रिश्वत मांगी, जिसे बाद में कम कर 27,000 रुपये कर दिया गया। इसमें से 3,000 रुपये पहले ही ले लिए गए थे, जबकि शेष राशि लेने के दौरान लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाकर उसे पकड़ लिया।

🚨 ऐसे हुई कार्रवाई

महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार यादव के मार्गदर्शन में लोकायुक्त टीम ने शिकायत की पुष्टि के बाद ट्रैप प्लान किया।

जैसे ही आरोपी ने आवेदक से 20,000 रुपये की रिश्वत ली, टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

👮 कार्रवाई में शामिल टीम

इस कार्रवाई में निरीक्षक राजेंद्र वर्मा के नेतृत्व में टीम के सदस्य – हितेश ललावत, विशाल रेशमिया, उमेश एवं श्याम शर्मा शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments