Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

सैलाना में डीजे की तेज आवाज ने किया जीना दूभर।

सैलाना में डीजे की तेज आवाज ने किया जीना दूभर।



सैलाना। सैलाना में डीजे के कानफोड़ू शोर शराबे ने आम जनजीवन अस्त व्यस्त कर रखा हैं।कोई भी आयोजन हो, डीजे की आवाज पर गोया कोई नियंत्रण ही नहीं। यूं तो सैलाना के मुख्य बाजार, हर गली, मोहल्ले के रहवासी डीजे के शोर शराबे से परेशान हैं। पर नगर के तीनों सीतलामाता मंदिरों के आसपास के रहवासियों खासकर बुजुर्गों, बच्चों का तो जैसे जीना ही हराम हो गया हैं। माता पूजन के लिए इन मंदिरों पर जलसे सहित पहुंचने वाले लोग घंटों बेहद तेज आवाज में डीजे चला कर नाच, गा कर अपनी खुशी का इजहार करते हैं। बिना इस बात की परवाह किए कि आसपास के बच्चों, बुजुर्गों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता हैं।

*घरों, दुकानो के बर्तन तक गिरने लगते हैं-*

अपनी खुशी का इजहार करने का अधिकार सबको हैं। पर किसी को नुकसान पहुंचा कर नहीं।नगर के तीनों

शीतला माता मंदिर नयापुरा, रंगबाड़ी मोहल्ला, दिलीपमार्ग पर स्थित हैं। शादी ब्याह में यहां माता पूजन के लिए आने वाले जलसे के दौरान डीजे के साथ ही इतनी तेज और कर्कश आवाज में ढोल ढमाके बजते हैं कि आसपास के घरों के बर्तन गिरने लगते हैं। घरों में रह रहे परिजनों का चैन से उठना बैठना दूभर हो जाता हैं। बुजुर्ग, बच्चे बेचैन हो जाते हैं।

*पूरे नगर की समस्या-*

 क‌ई लोगों का कहना हैं की यह कोई केवल मंदिरों के आस-पास का ही मामला नहीं है, बल्कि पूरे नगर के हर गली, मोहल्ले का मामला है। डीजे की अत्यंत तेज कानफोडू कर्कश आवाज ने हर किसी का जीना धूभर बार कर रखा है। जिस घर के सामने से इस प्रकार का जलसा निकलता है। वहां के रहवासियों का सामान्य कामकाज करना कठिन हो जाता है। लोगों का कहना है कि प्रशासन और पुलिस प्रशासन इस ओर ध्यान देकर इस समस्या से निजात दिलवाए।

*दिखवाते हैं-*

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नीलम बघेल ने कहा कि इस समस्या से निजात दिलवाया जाएगा। डीजे संचालकों को एक बैठक कर हिदायत दी जाएगी कि बहुत तेज आवाज में डीजे ना बजाए। ताकि लोगों को परेशानी ना हो। साथ ही मंदिरों पर पुलिस की ओर से बोर्ड लगवा कर डीजे संचालकों को जानकारी दी जाएगी कि डीजे सामान्य आवाज में ही बजाया जाए।

Post a Comment

0 Comments