Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

सैलाना के तीन कांग्रेसी नेता 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किए गए।

सैलाना के तीन कांग्रेसी नेता 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किए गए।

सैलाना- जैसी की संभावना थी, रतलाम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत ने गुरुवार को तीन कांग्रेसी नेताओं को 6 वर्ष के लिए पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं अनुशासनहीनता के कारण निष्कासित कर दिया‌। इससे पूर्व इन्हें नोटिस जारी कर सचेत भी किया गया था। मामला सैलाना नगर परिषद से जुड़ा हुआ है। 

*यह है मामला-*

दरअसल गत माह सैलाना नगर परिषद की पार्षद सलोनी-प्रशांत मांडोत एवं कांग्रेस नेता तथा पूर्व पार्षद जितेन्द्र सिंह राठौर ने सैलाना नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला के वित्तीय अधिकार समाप्त किए जाने की मांग को लेकर इंदौर हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। हालांकि इस याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने हाल फिलहाल अध्यक्ष शुक्ला के वित्तीय अधिकार नही रोके थे। पर फिर भी तब से कयास लगाए जा रहे थे कि आखिर कांग्रेस के ही अध्यक्ष के विरुद्ध कांग्रेस के ही नेताओं ने ऐसा क्यों किया? निश्चित ही इसके दूरगामी परिणाम सामने आएंगे। 

*अंततः हुआ भी यही-*

जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत ने इन नेताओं के हाईकोर्ट में जाने की जानकारी प्रकाश में आने के पश्चात ही इन्हें नोटिस देकर इसका कारण पूछा था। तब से ही माना जा रहा था कि इनके निष्कासन कभी भी हो सकते हैं। गुरुवार को जिलाध्यक्ष गेहलोत ने पार्षद सलोनी मांडोत, पुर्व पार्षद जितेन्द्र सिंह राठौर एवं सलोनी मांडोत के पति प्रशांत मांडोत को पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासन हीनता, संगठन की छवि धुमिल करने एवं वरिष्ठ नेतृत्व की निर्देशों की अवहेलना करने के कारण पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया। गेहलोत ने इन्हें भेजे पत्र में लिखा कि यह निर्णय संगठन के हित एवं अनुशासन बनाए रखने हेतु लिया गया है।

Post a Comment

0 Comments