सैलाना में जिनशासन स्थापना दिवस महोत्सव 27 अप्रैल को, भव्य धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित।
सैलाना- सकल जैन श्री संघ, श्री जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप परिवार, सैलाना के तत्वावधान में जिनशासन स्थापना दिवस महोत्सव का भव्य आयोजन 27 अप्रैल 2026, सोमवार को किया जाएगा। यह पावन अवसर धर्म, त्याग और आत्मकल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। आयोजन श्री जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप परिवार सेलाना द्वारा पूज्य गुरुभगवंतों के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
कार्यक्रम के संबंध में आयोजकों ने बताया कि जिनशासन स्थापना दिवस का यह पर्व जैन धर्म के सिद्धांतों—त्याग, संयम और आत्मकल्याण—की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर समाज के सभी वर्गों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म प्रभावना करने का आह्वान किया गया है।
*पावन सानिध्य में रहेंगे ये संत-महात्मा:*
कार्यक्रम पूज्य आचार्य भगवंतों एवं साधु-साध्वियों का सानिध्य प्राप्त होगा, जिनमें प्रमुख रूप से—
प.पू. आचार्यद्वारक सागरनन्दनसूरीश्वरजी महाराज
वचनसिद्ध प.पू. भगवंत नरेन्द्रसागरजी म.सा.
मालव देश दीपक प.पू. मनोहर इन्द्रेशजी म.सा.
प.पू. हेमचन्द्रजी म.सा. साथ ही
प्रवचन प्रभाविका सौम्यदर्शीजी म.सा. अर्पिताश्रीजी म.सा. रश्मिताश्रीजी म.सा. समर्पिताश्रीजी म.सा. पंथश्रीजी म.सा. आदि ठाणा-5 के संतों का पावन सानिध्य रहेगा।
इसमें परमात्मा की प्रेरक वाणी, धर्म प्रवचन तथा चतुर्विध संघ की स्थापना के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा। साधु-साध्वियों द्वारा धर्म की गूढ़ बातों को सरल भाषा में समझाया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होगा।
*कार्यक्रम की रूपरेखा:*
प्रातः 8:00 बजे – वरघोड़ा (चल समारोह), स्थान: छोटा जैन मंदिर, सैलाना0प्रातः 10:00 बजे – प्रवचन, ध्वज वंदन एवं व्रतधारियों का बहुमान प्रातः 11:30 बजे – साधर्मिक स्वामी वात्सल्य
स्थान: जैन धर्मशाला, सेलाना
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम स्थल पर पेयजल एवं अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। टिकिट व्यवस्था हेतु संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं। साथ ही समाजजनों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने प्रतिष्ठान दोपहर 12:30 बजे तक बंद रखकर इस धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाएं।
*ड्रेस कोड का विशेष आग्रह*
आयोजन समिति ने सभी पुरुषों से सफेद वस्त्र एवं महिलाओं से केसरिया वस्त्र धारण कर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है, जिससे आयोजन की शोभा और बढ़ेगी।

Post a Comment
0 Comments