Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

सैलाना में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ को लेकर बड़ा आयोजन, 27 अप्रैल को होगा जन-जागरण कार्यक्रम।

सैलाना में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ को लेकर बड़ा आयोजन, 27 अप्रैल को होगा जन-जागरण कार्यक्रम।


सैलाना। क्षेत्र में गौ संरक्षण और सम्मान को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल के तहत ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में आगामी 27 अप्रैल 2026, प्रातः 10 बजे सैलाना के राजवाड़ा चौक पर एक बड़ा जन-जागरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक लोगों से इस आयोजन में भाग लेने की अपील की है।

अभियान का मुख्य उद्देश्य पूरे भारत में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गौ माता को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने तथा गौ सेवा को संगठित रूप देने का है। अभियान के तहत तीन प्रमुख मांगें सामने रखी गई हैं—

भारत में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए ताकि गौ माता की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

गौ माता को राष्ट्र माता, राष्ट्रीय धरोहर या राष्ट्रीय आधार का दर्जा दिया जाए, जिससे उन्हें संवैधानिक संरक्षण और सम्मान मिल सके।

गौ सेवा के लिए केंद्रीय कानून लागू किया जाए और इसके लिए अलग से केंद्रीय मंत्रालय का गठन किया जाए, जिससे पूरे देश में समान रूप से गौ सेवा कार्य संचालित हो सकें।

अभियान के तहत देशभर में 5000 तहसीलों से लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसी कड़ी में 27 अप्रैल को सैलाना में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय नागरिक अपने-अपने तहसील मुख्यालयों पर पहुंचकर समर्थन स्वरूप ज्ञापन भी प्रस्तुत करेंगे।

Post a Comment

0 Comments