भक्ति रस में डूबा सैलाना का मेला, प्रेमशंकर जाट की प्रस्तुति ने बांधा समां।
रतलाम। जिले के सैलाना नगर में चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर नगर परिषद द्वारा कालिका माता रोड स्थित कालिका माता मंदिर प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय भव्य मेले का शुभारंभ सोमवार को नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला एवं मेला समिति अध्यक्ष राधा पाटीदार द्वारा किया गया।
मेले के दूसरे दिन मंगलवार को भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर देश के प्रसिद्ध भजन गायक प्रेमशंकर जाट ने अपने मधुर भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उनके भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे और देर रात तक भक्ति रस की गंगा बहती रही।
भजन संध्या में मुख्य नगर परिषद अधिकारी मनोज शर्मा, उपाध्यक्ष सुनीता पाठक, पार्षदगण जगदीश पाटीदार, मुकेश पटेल, पुष्पा राठौड़, मीरा पाटीदार, आशादेवी कसेरा, कृष्णा चंदेल सहित निकाय के कर्मचारी भीमसेन लहरी (लेखापाल), अभिमन्यु ग्वाले, विजय शर्मा, धन्नालाल परमार, शैलेन्द्र सिंह राठौर, हुक्मीचंद परिहार, नवीन ग्वाले एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment
0 Comments