सैलाना में आठवीं, पांचवीं के परिणाम सुहाने रहे।
सैलाना। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा आज घोषित कक्षा पांचवीं,आठवीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम काफी सुहाने रहे। पूरे सैलाना विकास खंड में कक्षा पांचवीं का परिणाम 97 प्रतिशत,और कक्षा आठवीं का परिणाम 96 प्रतिशत रहा।
बी आर सी नरेंद्र पासी ने बताया कि सैलाना विकास खंड में कक्षा पांचवीं में कुल 3459 विद्यार्थी दर्ज थे। 3080 ने परीक्षा दी। इसमें से 3001 परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे। परिणाम 97 प्रतिशत से भी अधिक रहा।
पासी ने बताया कि इसी प्रकार कक्षा आठवीं में दर्ज 2339 विद्यार्थियों में से 1919 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें से 1892 उत्तीर्ण रहे।ये परिणाम 96 प्रतिशत रहा।
नगर के दोनों प्रमुख विद्यालयों संदीपनी विद्यालयों के परिणाम भी सुकून दायक रहे। शिक्षा विभाग द्वारा संचालित संदीपनी विद्यालय में कक्षा आठवीं में अंग्रेजी और हिंदी माध्यम का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस संस्था में कक्षा पांचवीं नहीं हैं। उधर आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित संदीपनी विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम की दोनों कक्षाओं के परिणाम शत प्रतिशत रहे तो हिन्दी माध्यम की दोनों कक्षाओं के परिणाम 93 प्रतिशत रहे।

Post a Comment
0 Comments