Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

महिला सशक्तिकरण से ही देश सशक्त होगा - डॉ. पाटीदार

महिला सशक्तिकरण से ही देश सशक्त होगा - डॉ. पाटीदार


सैलाना। शासकीय महाविद्यालय सैलाना में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण समिति द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 जानकारी देते हुए प्रभारी प्रो  अनुभा,  कानड़े

 ने बताया कि प्रथम दिवस देश की सशक्त एवं सफल महिलाओं से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया एवं द्वितीय दिवस माननीय न्यायाधीश द्वय मोहित  परसाई एवं श्रीमती गार्गी शर्मा द्वारा छात्राओं को विभिन्न कानूनी जानकारियां प्रदान की गई ,जिससे वे सशक्त समाज के निर्माण में सहयोगी हो सके।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ आर पी पाटीदार ने कहा कि जब तक महिलाएं सशक्त नहीं होगी यह देश सशक्त नहीं हो सकता और शिक्षा ही वह माध्यम है जो नारी शक्ति को और मजबूत कर सकता है।


 अपने संबोधन में  माननीय न्यायाधीश मोहित परसाई ने छात्राओं को कहा कि आपको आपकी शक्ति याद दिलाने की आवश्यकता है जिससे आप  स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकेंगे वहीं माननीय न्यायाधीश गार्गी शर्मा ने विभिन्न कानूनों की जानकारी से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सौरभ ई लाल ने किया

वही महाविद्यालय में योग प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय दिवस योगाचार्य प्रज्ञा पाटीदार ने महाविद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राओं को प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे तक योग मुद्राओं का अभ्यास करवाया एवं उसके महत्व से परिचित कराया।

 योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में  क्रीड़ा अधिकारी रक्षा यादव ने भी योगदान दिया।

 इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं प्राध्यापक परिवार उपस्थित था।

Post a Comment

0 Comments