गले मिलकर और सेवइयां खिलाकर दी ईद की मुबारकबाद।
सैलाना (निप्र)। मुस्लिम समुदाय द्वारा पवित्र रमज़ान माह में इबादत और रोज़े रखने के बाद शनिवार को ईद-उल-फितर हर्षोल्लास और पारंपरिक तरीके से मनाई गई।
सैलाना में ईद-उल-फितर के अवसर पर मौलाना अनीस उल रेहमान की उपस्थिति में सुबह जामा मस्जिद से चल समारोह निकाला गया। यह चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गणेश मंदिर, पैलेस चौराहा पहुंचकर ईदगाह पर पहुंचा, जहां मुस्लिम समाजजनों ने ईद की नमाज़ अदा की।
नमाज़ अदा के पश्चात जुलूस पुनः कुमावत पुरा, शेखजी मोहल्ला, रंगवाड़ी मोहल्ला,भोई मोहल्ला होते हुए जामा मस्जिद पहुंचा, जहां सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और सेवइयां खिलाकर खुशियां साझा कीं।
जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया। इस दौरान तहसीलदार कुलभूषण शर्मा, थाना प्रभारी पिंकी आकाश, एसआई शंकर सिंह शक्तावत, एएसआई सीताराम तेनिवार, व्हीएस देवड़ा, हितेंद्र सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक संदीप भदौरिया, अनिरुद्ध सिंह, निरंजन त्रिपाठी, आरक्षक तूफान भूरिया, यशपाल धनगर, फकीरचंद्र सोलंकी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Post a Comment
0 Comments