Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

सिद्ध गिरिराज तीर्थाधिपति प्रभु आदिनाथ भगवान की भाव यात्रा

सिद्ध गिरिराज तीर्थाधिपति प्रभु आदिनाथ भगवान की भाव यात्रा।


सैलाना। जैन समाज द्वारा फाल्गुन मास की पावन फागणी तेरस श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रातःकाल से ही मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लिया।


कार्यक्रम की शुरुआत भगवान आदिनाथ स्वामी की प्रतिमा के समक्ष सामूहिक पूजन एवं नवकार मंत्र जाप से हुई। 

 परम पूज्य साध्वीवर्या मातॄ हृदया अमितगुणा श्रीजी म.सा.की सुशिष्या प.पू. साध्वी भगवंत अमीपूर्णा श्रीजी म.सा. एवं परम पूज्य अमीदर्शा श्रीजी म. सा. आदि ठाणा 6 का मंगल सानिध्य सैलाना श्रीसंघ को प्राप्त हुआ।

फागणी तेरस के महत्व पर साध्वी भगवंतों ने प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन आत्मशुद्धि, संयम और तप की साधना का प्रतीक है। समाजजनों ने उपवास, एकासन और आयंबिल जैसी धार्मिक आराधनाएं कर पुण्य लाभ अर्जित किया। 


आयोजन के पश्चात  स्वल्पाहार का लाभ आयोजन के संयुक्त लाभार्थी परिवार द्वारा लिया गया । साधर्मिक भक्ति एवं संघ पूजन का लाभ स्व सोहन बाई पूनम चंद जी चंडालिया परिवार ने लिया। 

इस अवसर पर श्री जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक श्रीसंघ पदाधिकारी व समाज जन उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments