Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

कलश यात्रा निकाल कर भेरू बावजी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की

 कलश यात्रा निकाल कर भेरू बावजी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की


सैलाना। समीपस्थ गांव भेरुघाटा (रामगढ़) के हनुमान टेकरी पर गुरु गोविंद एवं मामा जी की कृपा से 1008 भूरालालजी महाराज संत के आगमन पर सासंद प्रतिनिधि बद्रीलाल चौधरी के नेत्रत्व मे भक्त मंडली ने गुरुजी के सानिध्य में पाठ पूरा ओर भैरू बावजी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, यज्ञ हवन एवं श्री गंगा मैया की भव्य कलश यात्रा का आयोजन कर महाआरती उतारकर प्रसाद वितरण की।

इस कार्यक्रम में कैलाश गुरु, लालू महाराज गुरुजी, मांगीलाल खराड़ी, बद्रीलाल चौधरी, कचरू भगत, जितेंद्र भगत, द्वारा भेरु बावजी की मूर्ति स्थापना में अपना सहयोग देकर रात्रि जागरण व भजन का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न करवाया।
कार्यक्रम को आयोजित करने वाले सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त कोमलराम मईड़ा, कचरू भगत तथा जितेंद्र भगत एवं भक्त मंडली भैरूघाटा ने कार्यक्रम मे विषेश योगदान दिया।
  बद्रीलाल चौधरी से ग्रामीणो ने अवगत करवाया कि यहा माताजी मंदिर व हनुमान जी के मंदिर जीर्णोद्धार करवाया जाये ओर मंदिर तक आवागमन के लिए सीसी रोड बनवाने की बात कही।
तब सांसद प्रतिनिधि चोधरी ने आश्वासन दिया की पुरी कोशिश रहेगी कि आपकी समस्या का समाधान हो। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता मांगीलाल खराड़ी भगत द्वारा किया।


Post a Comment

0 Comments