सीएम राइज स्कूल मे समर कैम्प 'सृजन 'का समापन
सैलाना। सीएम राइज शासकीय मॉडल उमावि सैलाना में 1मई से 13 मई तक चल रहे समर कैम्प 'सृजन 'का समापन आज समारोह पूर्व किया गया। इस समापन समारोह में अतिथियों पूर्व विधायक संगीता चारेल व जनपद पंचायत अध्यक्ष कैलाशीबाई चारेल उपस्थित थी।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य गिरिश सारस्वत ने की।
अतिथियो ने सरस्वती पूजन कर अतिथियों ने कार्य्रकम का शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना निशा सिसौदिया द्वारा प्रस्तुत की गई, अतिथियों का स्वागत अशोक गौर, पद्मिनी डोडियार, रवि झोंनवाल, एलएन प्रजापत ने किया।
स्वागत भाषण प्राचार्य गिरीश सारस्वत ने दिया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संगीता चारेल ने बच्चो की प्रतिभा की भरपूर प्रशंसा की।
जनपद अध्यक्ष कैलाशी बाई चारेल ने भी बच्चो का उत्साह वर्धन किया गया। अतिथियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर संम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाणपत्र दिए।
इस दौरान कमलेश पाटीदार, मनीष देवड़ा, खेल प्रशिक्षण अशोक गोड़, पद्मिनी डोडियार, सुरेश बनिया ,निशा सिसोदिया, श्वेता नागर, अमित वर्मा,
कार्यक्रम का संचालन किरण देदरा द्वारा किया गया।आभार वैभव दुबे ने माना।

Post a Comment
0 Comments