Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

ईद मिलादुन्नबी को लेकर मस्जिद पर आकर्षक डेकोरेशन।

ईद मिलादुन्नबी को लेकर मस्जिद पर आकर्षक डेकोरेशन

सैलाना। ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर को लेकर नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पर्व के उत्साह को लेकर मस्जिदों को आकर्षक विद्युत सज्जा एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। मस्जिद पर की गई आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

मस्जिद परिसर में की गई रोशनी रात के समय विशेष रूप से मनमोहक नजर आ रही है। ईद मिलादुन्नबी को लेकर मुस्लिम समाज में उत्साह का माहौल है। पर्व के अवसर पर समाजजन द्वारा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। नगर में पर्व को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं तथा लोगों में ईद मिलादुन्नबी को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments