ईद मिलादुन्नबी पर मुस्लिम धर्मावलंबी ने पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया
सैलाना। ईद मिलादुन्नबी पर नगर में मुस्लिम समाज द्वारा मौलाना अनीस उल रेहमान की उपस्थिति में जामा मस्जिद से चल समारोह निकाला जो नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए गणेश मंदिर, पैलेस चोराहा,शेखजी मोहल्ला,रंगवाड़ी मोहल्ला,भोई मोहल्ला,बस स्टैंड होते हुए मदिना जमात खाना पहुंच कर पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। समाज जनों ने देश में अमन चैन के लिए दुआ की इबादत की।
इस अवसर मुनाफ खान मोहज्जिम, हाफीज जाफर शाह, सदर ईदरीश कुरैशी असलम खान, इसरार मंसूरी,शोकत भाई, सईदभाई, रफीक कुरेशी, मोहम्मद सफी,सेफुद्दिन पठान,आशीक शाह,शहजाद मेव, शाबीर शाह मेव सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
नगर के मनीष सोनी ने जुलूस में मौलाना साहब का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया।
जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया। इस दौरान तहसीलदार मनीष जैन, थाना प्रभारी पिंकी आकाश, एसआई शंकर सिंह शक्तावत, हितेंद्र सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक संदीप भदौरिया, अनिरुद्ध सिंह, निरंजन त्रिपाठी, आरक्षक तूफान भूरिया, यशपाल धनगर, सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Post a Comment
0 Comments