सब जेल में मनाया रक्षाबंधन पर्व, बंदियों को राखी बांध उपहार में मांगी बुराई।
इस अवसर पर गायत्री परिवार के कांतिलाल राठौड़ एडवोकेट ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व पर हम अपने परंपरागत मूल्यों से ऊर्जा ग्रहण करते हैं और उससे अपने जीवन को अनुप्राणित करते हैं। रक्षा का भाव हमें अपने कर्तव्य को निभाने की प्रेरणा देता है और दूसरों को निर्भयता प्रदान करता है। इस पर्व के पीछे व्यापक संदेश निहित है, जिसमें बहन, परिवार, समाज, देश, पर्यावरण और अपनी संस्कृति की रक्षा का भाव शामिल है।
सब जेल के जेलर निर्भयसिंह यादव ने रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज हम सभी यह संकल्प लें कि अपने दुराचरण और बुराइयों से अपनी रक्षा करेंगे तथा समाज में एक अच्छे नागरिक की तरह जीवन व्यतीत करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में माउंट आबू आश्रम से आई राखियां सभी बंदियों की कलाई पर बांधी गईं और उन्हें मिठाई खिलाई गई।
इस अवसर पर सीमा चौहान, पूजा पाटीदार, विवान कोठारी, पत्रकार नितेश राठौड़ सहित जेल परिवार के लोग भी उपस्थित थे।


Post a Comment
0 Comments