*अल्प वर्षा से किसानों ने बदली फसल, चना-मसूर और रायडा की ओर बढ़ा रुझान*
सैलाना। क्षेत्र में इस बार अल्प वर्षा के चलते किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते किसानों ने फसल के चयन में बदलाव करते हुए कम पानी में तैयार होने वाली चना, मसूर और रायडा की बोवनी शुरू कर दी है।
किसान छोगालाल पाटीदार ने बताया कि अल्प वर्षा के कारण खेतों में पानी की उपलब्धता कम है। ऐसे में अधिक पानी की जरूरत वाली फसलों के बजाय किसान चना, मसूर और रायडा जैसी फसलों की खेती को प्राथमिकता दे रहे हैं। किसानों को उम्मीद है कि कम पानी में भी इन फसलों से बेहतर उत्पादन प्राप्त हो सकेगा।

Post a Comment
0 Comments