Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

पीएम सूर्य घर योजना को लेकर सैलाना में शिविर आयोजित 67 उपभोक्ताओं ने ली योजना की जानकारी, 5 ने मौके पर कराया सोलर संयंत्र के लिए पंजीयन

पीएम सूर्य घर योजना को लेकर सैलाना में शिविर आयोजित

67 उपभोक्ताओं ने ली योजना की जानकारी, 5 ने मौके पर कराया सोलर संयंत्र के लिए पंजीयन

सैलाना। प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना को लेकर विद्युत वितरण केंद्र सैलाना में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्युत उपभोक्ताओं को योजना के तहत घरों पर सोलर पैनल स्थापित कराने, मिलने वाली सब्सिडी, बैंक ऋण तथा ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।

शिविर में 67 विद्युत उपभोक्ताओं ने भाग लेकर योजना की जानकारी प्राप्त की। इनमें से 5 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपने घर पर सोलर संयंत्र स्थापित कराने के लिए पंजीयन कराया। सोलर वेंडर एवं बैंक प्रतिनिधियों ने उपभोक्ताओं की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए सोलर संयंत्र की स्थापना, लागत, सब्सिडी एवं ऋण संबंधी जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर विद्युत विभाग रतलाम संभाग के कार्यपालन यंत्री श्री विक्रांत ठाकुर, सैलाना वितरण केंद्र प्रभारी श्री श्याम रायकवार, सोलर वेंडर तथा बैंक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि घरों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर बिजली की बचत के साथ स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments