Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

*सैलाना में “सेवा सेतु अभियान – सरकार आपके द्वार” शिविर संपन्न, प्रचार-प्रसार की कमी से नहीं पहुंचे ग्रामीण*

 *सैलाना में “सेवा सेतु अभियान – सरकार आपके द्वार” शिविर संपन्न, प्रचार-प्रसार की कमी से नहीं पहुंचे ग्रामीण*

सैलाना। जनसामान्य को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “सेवा सेतु अभियान – सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित जानकारी, आवेदन एवं आवश्यक कार्यवाही की सुविधा उपलब्ध थी। परंतु इस समय किसान फसल कटाई में व्यस्त हैं तथा प्रचार-प्रसार की कमी के चलते अपेक्षित संख्या में हितग्राही शिविर तक नहीं पहुंच पाए।

बताया जा रहा है कि ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, सचिव, सरपंच, महिला बाल विकास सहित अन्य विभागों के जिम्मेदार जितनी सक्रियता से इस शिविर का प्रचार-प्रसार कर जमीनी स्तर पर मेहनत करके ग्रामीणों को शिविर तक ला सकते थे और इसका लाभ आमजन को मिल सकता था, वह प्रयास देखने में नहीं आए। यदि बेहतर प्रयास किए जाते तो और अधिक हितग्राहियों को इसका लाभ मिलता। शिविर में कुल 10 विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे, जिनमें ऊर्जा विभाग, कृषि और किसान कल्याण, खाद्य और नागरिक आपूर्ति, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, वित्त, श्रम, सामाजिक न्याय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग शामिल हैं। इन विभागों में कुल 279 आवेदन प्राप्त हुए। अब देखना यह है कि जमीनी स्तर पर कितने हितग्राहियों को इसका लाभ मिलता है।

मंच पर जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल, मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर, एसडीएम सुनील जायसवाल, तहसीलदार मनीष जैन, जनपद सीईओ सुंदर खन्ना सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments