Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, सैलाना में ढाबों की चेकिंग

 

 *त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, सैलाना में ढाबों की चेकिंग*

 सैलाना:  आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में एसडीओपी सैलाना लेखराज मीणा (आईपीएस) एवं थाना प्रभारी सैलाना पिंकी आकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न ढाबों की सघन चेकिंग की।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने ढाबों पर सुरक्षा इंतजाम, सीसीटीवी कैमरे, वहां रुकने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी, रजिस्टर संधारण सहित कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया। पुलिस टीम ने ढाबा संचालकों को हिदायत दी कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। साथ ही आगामी त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

Post a Comment

0 Comments