Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

*सैलाना मॉडल स्कूल फिर विवादों में, बच्चों ने पैदल रतलाम की ओर किया कूच!* *स्कूल की समस्याओं से नाराज होने की आशंका, बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता*

 *सैलाना मॉडल स्कूल फिर विवादों में, बच्चों ने पैदल रतलाम की ओर किया कूच!*

*स्कूल की समस्याओं से नाराज होने की आशंका, बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता*

सैलाना/रतलाम। सैलाना का मॉडल स्कूल एक बार फिर विवादों में घिर गया है। सोमवार, 26 अक्टूबर की सुबह मॉडल स्कूल के बच्चों के पैदल ही सैलाना से रतलाम की ओर रवाना होने की प्रारंभिक जानकारी सामने आई है। बच्चों के इस तरह अचानक पैदल रतलाम की ओर कूच करने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हालांकि, बच्चों के इस कदम के पीछे की स्पष्ट वजह अभी तक सामने नहीं आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कूल से जुड़ी किसी समस्या को लेकर बच्चे नाराज बताए जा रहे हैं।


पहले भी मांगों को लेकर पैदल निकले थे विद्यार्थी

गौरतलब है कि सैलाना मॉडल स्कूल पहले भी विभिन्न मामलों को लेकर चर्चा और विवादों में रहा है। इससे पूर्व भी स्कूल के विद्यार्थी अपनी मांगों को लेकर पैदल जिला मुख्यालय रतलाम के लिए निकले थे। उस दौरान उच्च अधिकारियों ने रास्ते में ही पहुंचकर बच्चों से बातचीत की थी और उनकी समस्याएं सुनकर समाधान का आश्वासन दिया था। इसके बाद बच्चों को वापस लौटा दिया गया था।


छात्रावास में छात्रा की मौत की घटना भी रही चर्चा में

कुछ समय पूर्व स्कूल के छात्रावास में एक छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना ने पूरे जिले को झकझोर दिया था। इस घटना के बाद भी स्कूल में विद्यार्थियों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठे थे।

स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल

लगातार सामने आ रहे घटनाक्रमों के बीच स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली और विद्यार्थियों की समस्याओं के निराकरण को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, अभिभावकों में भी बच्चों की सुरक्षा और स्कूल की व्यवस्थाओं को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।

समाचार लिखे जाने तक मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्चे पैदल रतलाम की ओर जा रहे थे। बच्चों के इस कदम की वास्तविक वजह, उनकी वर्तमान स्थिति और प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Post a Comment

0 Comments