Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

सैलाना में जूते-चप्पल की दुकान में घुसकर हमला, तोड़फोड़, भाव-ताव करने की बात पर भड़के बदमाश; दुकानदार और बीचबचाव करने आए भाई सहित तीन घायल, दो गंभीर रतलाम रेफर*

सैलाना में जूते-चप्पल की दुकान में घुसकर हमला, तोड़फोड़, भाव-ताव करने की बात पर भड़के बदमाश; दुकानदार और बीचबचाव करने आए भाई सहित तीन घायल, दो गंभीर रतलाम रेफर*

सैलाना। नगर के सदर बाजार स्थित जूते-चप्पल की दुकान पर सोमवार शाम विवाद के बाद बदमाशों ने दुकानदार और बीचबचाव करने आए उसके परिजनों पर लकड़ियों से हमला कर दिया। आरोपियों ने दुकान में भी जमकर तोड़फोड़ की। हमले में दुकानदार ताहेर बोहरा, उसके भाई मुफ्फदल और कजिन भाई बुरहान घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैलाना ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो लोगों को रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

पहले चप्पल खरीदने आया, शाम को साथियों को लेकर पहुंचा

फरियादी ताहेर बोहरा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे सांसर निवासी विदेसिंग निनामा उसकी दुकान पर चप्पल खरीदने आया था। वह पहले भी दुकान पर आता रहता था। चप्पलों के भाव पसंद नहीं आने पर वह चला गया। शाम करीब 6 बजे वह दोबारा दुकान पर आया और बाहर खड़े होकर चिल्लाने लगा। आरोप है कि उसने भाव-ताव करने की बात पर विवाद करते हुए दुकानदार को धमकाया और अपने साथी राहुल व कपिल को बुलाकर लाने की बात कही।


लकड़ियों से किया हमला, दुकान में तोड़फोड़

फरियादी के अनुसार, करीब 20 मिनट बाद विदेसिंग अपने साथ आम्बाकुड़ी निवासी राहुल निनामा, इंदावल खुर्द निवासी कपिल निनामा और अन्य लोगों को लेकर दुकान पर पहुंचा। उनके हाथों में लकड़ियां थीं। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर विदेसिंग ने ताहेर के साथ लकड़ी से मारपीट की, जिससे उसके दाहिने हाथ की कोहनी के पास चोट आई।

ताहेर का भाई मुफ्फदल बीचबचाव करने आया तो राहुल ने उसके सिर पर लकड़ी से वार कर दिया। इसी दौरान पहुंचे कजिन भाई बुरहान के बाएं हाथ पर कपिल ने लकड़ी से हमला किया। इसके बाद आरोपियों ने दुकान में लकड़ियों से तोड़फोड़ की।

जान से खत्म करने की धमकी देने का आरोप

शोर सुनकर विशाल धबाई, मुर्तजा बोहरा और ताहेर के पिता नजमुद्दीन मौके पर पहुंचे और बीचबचाव किया। फरियादी ने आरोप लगाया कि जाते समय हमलावरों ने धमकी दी कि भविष्य में जूते-चप्पल के भाव-ताव किए तो जान से खत्म कर देंगे।

थाना प्रभारी दीपक मंडलोई ने बताया कि तोड़फोड़ एवं मारपीट करने वाले तीन आरोपियों में से एक को हिरासत में लिया है।शेष जल्द गिरफ्तार होंगे।मारपीट एवं तोड़ फोड़ की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया हे।

Post a Comment

0 Comments