*//जूते-चप्पल की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ एवं मारपीट करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार//*
*थाना सैलाना पुलिस की कार्रवाई — घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल एवं लकड़ियां जब्त*
रतलाम-
*घटना का संक्षिप्त विवरण–*
दिनांक 19.10.2026 को शाम करीब 06:00 बजे फरियादी ताहेर पिता नजमुद्दीन बोहरा, निवासी सैलाना की जूते-चप्पल की दुकान पर विदेसिंग निनामा निवासी सांसर अपने साथियों के साथ पहुंचा। आरोपियों द्वारा दुकान में घुसकर झगड़ा-विवाद, गाली-गलौज, तोड़फोड़ एवं मारपीट की गई, जिससे फरियादी ताहेर सहित अन्य लोगों को चोटें आईं।
घटना की सूचना पर थाना सैलाना पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। प्रकरण में धारा 296(b), 115(2), 351(3), 324(4), 3(5) बीएनएस के साथ धारा 119(1), 191(2) एवं 331 बीएनएस का इजाफा कर विवेचना में लिया गया।
*पुलिस की कार्रवाई–*
थाना सैलाना पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ियां एवं 02 मोटरसाइकिल जब्त की गई हैं। आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
*गिरफ्तार आरोपियों के नाम–*
*1.* विदेसिंग पिता मशरु निनामा
*2.* राहुल निनामा, निवासी आम्बाकुड़ी
*3.* कपिल निनामा, निवासी इंद्रावल खुर्द
*4.* करण पिता छगन चरपोटा
*5.* अनिल पिता शंकर डिण्डौर
*जब्त सामग्री–*
घटना में प्रयुक्त लकड़ियां।
02 मोटरसाइकिल।
*सराहनीय भूमिका–* उक्त कार्रवाई में थाना सैलाना पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
रतलाम पुलिस — अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु प्रतिबद्ध।

Post a Comment
0 Comments