Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

सैलाना रा गरबा में मातृशक्ति का महासैलाब: 1200 महिलाओं-बच्चियों के गरबा से छोटा पड़ा पंडाल, शुभम कंसारा के गीतों पर झूम उठा सैलाना

 सैलाना रा गरबा में मातृशक्ति का महासैलाब: 1200 महिलाओं-बच्चियों के गरबा से छोटा पड़ा पंडाल, शुभम कंसारा के गीतों पर झूम उठा सैलाना

सैलाना:  अनुकूल सोनी मित्रमंडल सैलाना द्वारा आयोजित भव्य सांस्कृतिक आयोजन ‘सैलाना रा गरबा’ उत्साह, उमंग एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। गरबा खेलने के लिए महिलाओं एवं बच्चियों का ऐसा सैलाब उमड़ा कि प्रतिभागियों की भारी संख्या के सामने पंडाल भी छोटा पड़ गया। इस आयोजन में लगभग 1200 महिलाओं एवं बच्चियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर गरबा की रंगारंग प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया।

*इन अतिथियों ने बढ़ाई गरिमा*
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप जी उपाध्याय उपस्थित रहे। साथ ही रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल, विधायक कमलेश्वर डोडियार, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्री विप्लव जी जैन, धर्मगुरु काजल दीदी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जुबीन जैन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष  क्रांति जी जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज राठौड़,  दीपक जी टांक, जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल, युवा मोर्चा जिला महामंत्री कृष्णा डिंडोर, वरिष्ठ पार्षद विशाल धाभाई, नेता प्रतिपक्ष मुकेश पटेल, किशोर कसेरा, जितेंद्र सिंह, सपना खराडी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति से आयोजन की गरिमा बढ़ाई।

कार्यक्रम में सैलाना रा गरबा आयोजन समिति के सभी सदस्यों ने व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

*शुभम कंसारा के गायन ने बांधा समां*
बांसवाड़ा के गायक कलाकार शुभम कंसारा ने अपने शानदार गरबा गायन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी सुमधुर प्रस्तुतियों पर महिलाओं एवं बच्चियों ने पूरे उत्साह के साथ गरबा किया। उनके गायन ने आयोजन में चार चाँद लगा दिए और पूरे पंडाल में उत्साह एवं उमंग का माहौल बना रहा। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं की सहभागिता ने आयोजन को यादगार बना दिया।

*विजेताओं को ₹5,100-₹5,100 का पुरस्कार*
समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत गरबा, बेस्ट ड्रेसअप एवं सर्वश्रेष्ठ ग्रुप गरबा प्रस्तुत करने वाली बहनों को ₹5,100-₹5,100 की नगद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। साथ ही गरबा में भाग लेने वाली सभी बहनों को उपहार वितरित किए गए।

आयोजन की शानदार सफलता पर ‘सैलाना रा गरबा’ समिति के संयोजक अनुकूल सोनी ने सैलाना नगर के समस्त नागरिकों, गरबा में भाग लेने वाली सभी बहनों एवं बच्चियों, सहयोगकर्ताओं तथा अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments