*सैलाना में कल होगा ‘सैलाना रा गरबा’ महोत्सव, संस्कृति से जुड़ेगा भव्य आयोजन*
सैलाना: नवरात्रि के पावन पर्व पर सैलाना में ‘सैलाना रा गरबा’ के नाम से भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन अनुकूल सोनी मित्र मंडल द्वारा किया जा रहा है।
आयोजन समिति के अनुसार यह गरबा महोत्सव आज 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को रात्रि 7:30 बजे, छोटा जैन मंदिर, महात्मा गांधी मार्ग, सैलाना पर होगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य ‘गरबा खेलें, संस्कृति से जुड़ें’ के संदेश के साथ नगर की बहनों और युवतियों को पारंपरिक संस्कृति से जोड़ना है।
विजेताओं को मिलेगा आकर्षक पुरस्कार
महोत्सव में बेस्ट गरबा सिंगल, बेस्ट ग्रुप गरबा और बेस्ट ड्रेसअप के लिए 5100-5100 रुपये का नकद पुरस्कार रखा गया है। साथ ही गरबा में भाग लेने वाली समस्त बहनों के लिए विशेष उपहार भी दिए जाएंगे।
आयोजकों ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

Post a Comment
0 Comments