Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

सैलाना मंडी में नए कपास का श्रीगणेश, मुहूर्त में ₹90,009 प्रति क्विंटल बिका कपास।

सैलाना मंडी में नए कपास का श्रीगणेश, मुहूर्त में ₹90,009 प्रति क्विंटल बिका कपास।

सैलाना। कृषि उपज मंडी सैलाना में नए कपास की आवक के साथ ही इस सीजन का श्रीगणेश हुआ। मुहूर्त के अवसर पर कपास का भाव 90,009 रुपये प्रति क्विंटल रहा। नए कपास की पहली बिक्री को लेकर मंडी में उत्साह का माहौल रहा।

जानकारी के अनुसार, राजस्थान के साकतली निवासी किसान नंदलाल अपना कपास बिक्री के लिए कृषि उपज मंडी सैलाना लेकर पहुंचे थे। किसान के कपास की खरीदी मंजीत कॉटन के आढ़तिये नवरत्न ट्रेडर्स द्वारा की गई। इस अवसर पर किसान का तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर स्वागत और सम्मान किया गया।

उल्लेखनीय है कि सैलाना कृषि उपज मंडी मालवा क्षेत्र की प्रमुख एवं सबसे बड़ी कपास मंडियों में शामिल है। नए कपास के श्रीगणेश के साथ ही आगामी सीजन में अच्छी आवक और बेहतर भाव मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments