Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

रविवार से नौ दिवसीय मां जगदंबे की आराधना शुरू, घर-घर होगी घट स्थापना

 *रविवार से नौ दिवसीय मां जगदंबे की आराधना शुरू, घर-घर होगी घट स्थापना*

*कालिका माता मंदिर में आकर्षक विद्युत सजावट, गरबा रास की धूम से भक्तिमय होगा सैलाना*

सैलाना। नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि पर्व रविवार से शुरू होगा। नवरात्रि के प्रथम दिन शुभ मुहूर्त में श्रद्धालु घर-घर विधि-विधान के साथ घट स्थापना कर जगत जननी मां दुर्गा की आराधना करेंगे। नगर में नवरात्रि पर्व को लेकर उत्साह का माहौल है। प्रमुख स्थानों सहित प्रसिद्ध कालिका माता मंदिर में आकर्षक विद्युत सजावट की गई है।

नवरात्रि के नौ दिनों तक कालिका माता मंदिर में दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। श्रद्धालु मां जगदंबे की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ भक्ति का माहौल रहेगा।

नवरात्रि के दौरान पूरा शहर मां की भक्ति में सराबोर नजर आएगा। विभिन्न पंडालों में गरबा रास के आयोजन होंगे, जिनमें श्रद्धालु उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौ दिनों तक सैलाना में धार्मिक आस्था, भक्ति और उत्सव की छटा देखने को मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments