Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

अष्टमी पूजन की रही धूम, कालिका माता मंदिर में हवन-पूजन संपन्न

अष्टमी पूजन की रही धूम, कालिका माता मंदिर में हवन-पूजन संपन्न

सैलाना। रविवार को अष्टमी पूजन के अवसर पर नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला। अनेक घरों में इस दिन कुलदेवी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। दूर-दूर अपनी कर्तव्यस्थली पर रह रहे लोग भी अपने पैतृक घर पहुंचे और परिवार के साथ पूजन में शामिल हुए।

इसी क्रम में नगर के कालिका माता मंदिर में भी समिति द्वारा विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया गया। मंत्रोच्चार और धार्मिक विधियों के बीच वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर मां कालिका से सुख-समृद्धि की कामना करते नजर आए।

मान्यता है कि अष्टमी पूजन में शामिल होकर परिजनों के साथ बैठकर प्रसादी ग्रहण करने से परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ती है, आपसी प्रेम भाव मजबूत होता है और बीमारियां दूर रहती हैं।

सोमवार को नवमी के अवसर पर भी कई घरों में इसी प्रकार विधि-विधान से पूजन किया जाएगा, जिसमें परिवार की खुशहाली और समृद्धि की कामना की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments