Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

*दशहरे पर किया पुलिस थाने में शस्त्र पूजन।*

*दशहरे पर किया पुलिस थाने में शस्त्र  पूजन।*

सैलाना। विजयादशमी के पावन पर्व पर पुलिस थाना सैलाना में पारंपरिक रूप से शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसडीओपी लेखराज मीणा, थाना प्रभारी दिपक मंडलोई की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत रूप से शस्त्रों का पूजन किया गया।  पुलिस विभाग के परंपरा अनुसार शस्त्र पूजन शक्ति और धर्म की रक्षा का प्रतीक माना जाता है। पूजन कार्यक्रम के दौरान ए.एस.आई शंकर सिंह शक्तावत, प्रधान आरक्षक संदीप भदोरिया, आरक्ष तूफान सिंह भूरिया, दिनेश पाटीदार, यशपाल सहित अन्य उपस्थित थे।


पूजन के पश्चात एसडीओपी लेखराज मीणा एवं थाना प्रभारी दिपक मंडलोई ने समस्त स्टाफ को दशहरा पर्व की शुभकामना दीं और उन्हें कर्तव्यनिष्ठा एवं जन सेवा के लिए प्रेरित किया पुलिस विभाग द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा बल्कि पुलिस कर्मियों के मनोबल और सेवा भाव को भी सुदृढ़ करने वाला रहा।

*शुभ मुहूर्त मे खुब हुई खरीददारी*

दशहरे के पर्व पर नगर मे सराफा,बर्तन, कपड़े तथा दोपहिया वाहनो की जमकर खरीदी हुई।

Post a Comment

0 Comments