Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम को लेकर घर-घर बांटे दीपक

 *आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम को लेकर घर-घर बांटे दीपक*

सैलाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से मध्यप्रदेश में शुरू हो रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सैलाना में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर भाजपा सैलाना-शिवगढ़ मंडल द्वारा नगर के मुख्य मार्गों पर घर-घर दीपक वितरित किए गए और नागरिकों से 17 सितंबर की शाम अपने घरों में दीप प्रज्वलित करने का आह्वान किया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के मेन रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को दीपक वितरित किए। इस दौरान पूर्व विधायक संगीता चारेल, मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर, पार्षद विशाल धभाई, मुकेश पटेल, कुलदीप कुमावत,पार्षद प्रतिनिधि किशोर कसेरा, एल्डरमैन नाथूलाल राठौर, सुरेश पटवा,अजय दायमा सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सेवा एवं संकल्प यात्रा को स्मरण करते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 17 सितंबर की शाम 7 बजे प्रत्येक घर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर विकसित भारत 2047 के संकल्प में सहभागिता का आह्वान किया गया है।

इसी क्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय परिसर, बस स्टैंड सैलाना पर शाम 6 बजे दीप प्रज्वलन कार्यक्रम रखा गया है। इसके बाद सभी कार्यकर्ता एवं नागरिक अपने-अपने घरों में दीपक जलाएंगे। भाजपा सैलाना-शिवगढ़ मंडल ने प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पूर्व एवं वर्तमान पार्षदों, सरपंच-उपसरपंच, जनपद सदस्यों तथा समस्त कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments