परीक्षा में पर्ची मिलने के बाद छात्रा ने दी जान, एकलव्य स्कूल में मची अफरा-तफरी, कक्षा 12वीं की छात्रा की मौत से हॉस्टल में हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच
सैलाना। मंगलवार दोहर में नगर से तीन किलोमीटर दूर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के छात्रा हॉस्टल में को उस समय हड़कंप मच गया, जब आर्ट संकाय में अध्यनरत देवास जिले के सतवास की रहने वाली सीबीएससी की कक्षा 12वीं की एक नाबालिग बालिका ने अपने ही हास्टल मे कपड़े सूखाने की रस्सी से फन्दा बनाकर मौत को गले लगा लिया। बाद में मृत्यु का के परिजनों के आने के पश्चात हॉस्टल के सभी विद्यार्थी हॉस्टल के आगे धरने पर बैठ गए एवं संपूर्ण स्टाफ को निलंबित करने तथा मृतक को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग करने लगे लगभग 6 बजे शुरू हुआ धरना खबर लिखे जाने तक जारी था। उधर जनजाति विभाग की सहायक आयुक्त प्रियंका राय ने संस्था प्राचार्य नरेंद्र गंगवाल को प्राचार्य पद से हटाकर अपने कार्यालय में अटैच करने के आदेश जारी कर दिए।
*क्लास मे पकड़ी थी चीट*
मंगलवार को परीक्षा दे रही थी। इसी दौरान उसके पास परिक्षा ले रहे शिक्षक एमडी सिराजुद्दीन ने बालिका के पास परीक्षा हाल मे चीट दिखाई दी। उन्होंने साथी प्रीति मेडम को बच्ची की तलाशी लेने को कहा जब शिक्षका प्रीती ने बच्ची की तलाशी ली तो उसके पास से नकल करने की चीट मिली तब उससे कापी ले ली थी और बालिका से कहा आप क्लास से बाहर जाओ, मेने कहा वह सारी कहेगी तो हम वापस बुला लेगे और हम वापस बीठा देगे उस पर कोई प्रकरण भी नही बनाया था। लेकिन हम परिक्षा लेने लग गये और बच्ची हास्टल आ गयी।
रेखा पारगी ने कहा मे प्राचार्य के पास गयी थी और 11:10 पर मे हास्टल मे आई। आठ लड़किया रहती है। इस कमरे मे। सफाई करने वाली राधा बाई सफाई कर रही थी। कोई विवाद नही था। जब वापस परिक्षा देकर दो बच्चियां लक्षिता और हर्षिता हास्टल आई तब वे घबरा गयी और जोर-शोर से आवाज लगाकर वार्डन को बुलाया इतने मे स्कूल स्टाफ भी मौके पर आ गया। वार्डन रेखा ने बताया की बच्ची ने कपड़े सुखाने की नायलान की से फंखा मे बाँधकर झूल रही थी। हम सब ने चाकू से रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा और इसके भाई जो इसी हास्टल मे रहकर पढ़ाई कर रहा उसे भी बुलाया और थाने मे सूचना दी। परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन और हॉस्टल में मौजूद विद्यार्थियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पाकर थाना प्रभारी पिंकी सब इंस्पेक्टर जगताप के साथ मौके पर पहुंची रतलाम से फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट अतुल मित्तल व फोरेंसिक अधिकारी दिनेश राठी मौके पर आकर जरूरी कार्रवाई की। पुलिस ने मामले से जुड़े लोगों से जानकारी जुटाने के साथ ही घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। छात्रा ने यह कदम परीक्षा से जुड़ी घटना के कारण उठाया या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी, इसका स्पष्ट खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
प्राचार्य नरेंद्र गंगवाल ने बताया कि छात्रा पर पढ़ाई को लेकर कोई दबाव नही था। परीक्षा के दौरान छात्रा के पास पर्ची मिलने की जानकारी ड्यूटी शिक्षिका द्वारा दी गई थी। घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। घटना की खबर सुनकर तहसीलदार मनीष जैन तथा राजस्व निरीक्षक कोमल चारेल मोके पर पहुंचे। तहसीलदार ने प्राचार्य नरेंद्र गंगवाल, वार्डन रेखा पारगी तथा शिक्षिका प्रिति से आवश्यक जानकारी ली। उधर शाम को जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त प्रियंका राय भी रतलाम से स्कूल पहुंची और प्राचार्य से चर्चा की।
देर शाम को परिजन स्कूल पहुंचे। तब पूलिस ने लाश का पंचनामा बनाकर शव को रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। शाम होने के कारण शव का पोस्टमार्टम बुधवार सुबह होगा।
*परंतु असमंजस बना रहा*
उधर तहसीलदार मनीष जैन का वीडियो प्रकाश में आने के बाद भी यह असमंजस बना रहा की संस्था प्राचार्य नरेंद्र गंगवाल को हटाया गया है या नहीं जबकि तहसीलदार मनीष जैन वीडियो में स्पष्ट बताते हुए देख रहे हैं की जनजाति कार्य विभाग में संस्था प्राचार्य नरेंद्र गंगवाल को हटाकर रतलाम कार्यालय में अटैच कर दिया है लेकिन प्रदर्शनकारी हस्ताक्षर युक्त आदेश की मांग कर रहे हैं और यह खबर लिखे जाने तक ना तो प्रदर्शनकारी और नहीं प्रशासन कुछ भी स्पष्ट कर पाया है।



Post a Comment
0 Comments