Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

*5 हजार दीपों से जगमगाया सैलाना, ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में दिया सेवा और संकल्प का संदेश*

*5 हजार दीपों से जगमगाया सैलाना, ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में दिया सेवा और संकल्प का संदेश*

सैलाना। शासन के निर्देशानुसार ‘सेवा से संकल्प अभियान’ के अंतर्गत गुरुवार को सैलाना नगर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत नगर में करीब 5 हजार दीपक प्रज्ज्वलित कर सेवा, जनकल्याण और संकल्प का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद, महिला एवं बाल विकास विभाग, जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान शाम 7 बजे दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से ‘सेवा से संकल्प’ विषय पर आकर्षक रंगोली बनाई गई, जिसने कार्यक्रम स्थल की शोभा बढ़ाई। वहीं नगर परिषद द्वारा नगर के सभी वार्डों में भी कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों को अभियान से जोड़ा गया।

*अधिकारियों ने लिया कार्यक्रम में हिस्सा*

कार्यक्रम में एसडीएम सुनील जायसवाल, तहसीलदार मनीष जैन, नगर परिषद सीएमओ नीतु सिंह, परियोजना अधिकारी ज्योति गोस्वामी एवं दीपा चौधरी सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

*जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों की सहभागिता*

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा ग्वालियर संभाग प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोशी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक संगीता चारेल, जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुकूल सोनी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष गोविंद डामोर, किसान मोर्चा जिला महामंत्री बद्रीलाल चौधरी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवचंद पाटीदार, महेंद्र जाट एवं अनोखीलाल पाटीदार सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इस अवसर पर पार्षद आशा किशोर कसेरा, हेमलता विशाल धबाई, मुकेश पाटीदार, चंदा दिनेश पारगी, कुलदीप कुमावत, गोपाल जाट, लखन चंदेल, शेर सिंह राठौड़, गोपाल पाटीदार, सुनील पाटीदार, रमेश बैरागी, दिनेश आसरा, भूपेंद्र जायसवाल, ललित कसेरा, मन्नालाल पाटीदार, किशोर पाटीदार, किशोर बैरागी, हिम्मत पाटीदार, दिनेश पाटीदार, हरीश कसेरा, राजेश कसेरा, अनूप कसेरा, एल्डरमैन वर्दीचन्द्र पाटीदार, सपना खराड़ी, नाथूलाल राठौर, रवि शर्मा, किरण माहेश्वरी एवं मनीषा सिलावट सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

*सेवा और जनकल्याण का संकल्प*

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। साथ ही सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं राष्ट्र समर्पण को स्मरण किया गया। भाजपा द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा, जनकल्याण एवं जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम भी इसी अभियान का हिस्सा रहा।

Post a Comment

0 Comments