आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम को लेकर एसडीएम सुनील जायसवाल व तहसीलदार मनीष जैन ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
सैलाना। नगर परिषद सैलाना द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित किए जा रहे ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को एसडीएम सुनील जायसवाल एवं तहसीलदार मनीष जैन, मुख्य नगर परिषद अधिकारी नीतू सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
नगर परिषद द्वारा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर को शाम 7 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय कॉम्पलेक्स, महात्मा गांधी मार्ग सैलाना में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाना है।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम सुनील जायसवाल एवं तहसीलदार मनीष जैन, मुख्य नगर परिषद अधिकारी नीतू सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था, मंच, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Post a Comment
0 Comments