Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

पर्यूषण महापर्व से पूर्व सैलाना में हुआ जिनालय शुद्धिकरण

पर्यूषण महापर्व से पूर्व सैलाना में हुआ जिनालय शुद्धिकरण

सैलाना। प्रतिवर्ष भारतभर में आयोजित होने वाले जिनालय शुद्धिकरण अभियान के अंतर्गत रविवार को सैलाना के जिन मंदिरों में भी शुद्धिकरण एवं साफ-सफाई का कार्य विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। पर्यूषण महापर्व के पूर्व पिछले 15 वर्षों से लगातार जिनालय शुद्धिकरण का आयोजन किया जा रहा है।

नवरत्न परिवार के जिला पदाधिकारी राजेश कोठारी ने बताया कि जिनालय शुद्धिकरण अभियान की शुरुआत वर्ष 2011 में परम पूज्य आचार्य भगवंत श्री नवरत्न सागर सूरीश्वरजी महाराज के मार्गदर्शन में हुई थी। यह अभियान निरंतर विस्तार ले रहा है। वर्तमान में देशभर के करीब दो हजार जिन मंदिरों में एक साथ जिनालय शुद्धिकरण का कार्य किया जाता है। आचार्य श्री विश्वरत्नसागर सूरीश्वरजी महाराज के मार्गदर्शन में यह अभियान निरंतर जारी है।

इस अभियान के अंतर्गत सैलाना के जिन मंदिरों में भी विशेष रूप से शुद्धिकरण कार्य किया गया। इसमें नवरत्न परिवार सैलाना इकाई एवं भक्ति मंडल के सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। नवरत्न शाखा सैलाना के अध्यक्ष अंजिल चंडालिया ने बताया कि शुद्धिकरण के दौरान जिन प्रतिमाओं का विशेष द्रव्यों एवं औषधियों से विलेपन कर विधि-विधानपूर्वक शुद्धिकरण किया गया। इसके साथ ही जिनालय परिसर में साफ-सफाई कर मंदिर को स्वच्छ एवं पवित्र बनाया गया।

शुद्धिकरण कार्य के दौरान नवरत्न परिवार एवं भक्ति मंडल के हर्षित चंडालिया, आदिश चोरड़िया, प्रेम चंडालिया, वर्षित चंडालिया, रौनक चंडालिया सहित अन्य सदस्यों ने सहभागिता कर शुद्धिकरण का लाभ लिया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया।

Post a Comment

0 Comments