Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

फिनटेक क्षेत्र में रोजगार एवं उद्यमिता के अवसरों पर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन

फिनटेक क्षेत्र में रोजगार एवं उद्यमिता के अवसरों पर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन

सैलाना, जिला रतलाम। शासकीय महाविद्यालय सैलाना में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में विद्यार्थियों के लिए “फिनटेक क्षेत्र में रोजगार एवं उद्यमिता के अवसर” विषय पर एक विशेष मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. आर. पी. पाटीदार ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय डिजिटल तकनीक और वित्तीय सेवाओं के तीव्र एकीकरण का युग है। फिनटेक क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार एवं उद्यमिता की व्यापक संभावनाएँ उपलब्ध हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे बदलती तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप अपने कौशल का निरंतर विकास करें। उन्होंने कहा कि यूपीआई फिनटेक का सबसे अच्छा उदाहरण है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. हरिओम अग्रवाल ने विद्यार्थियों को फिनटेक की अवधारणा, वर्तमान परिदृश्य तथा इसमें उपलब्ध रोजगार एवं उद्यमिता के अवसरों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि फिनटेक (Financial Technology) के माध्यम से बैंकिंग, डिजिटल भुगतान, UPI, मोबाइल बैंकिंग, डिजिटल लेंडिंग, ऑनलाइन निवेश, बीमा, डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर तीव्र गति से विकसित हो रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को केवल नौकरी प्राप्त करने तक सीमित न रहकर अपने कौशल के माध्यम से रोजगार सृजन एवं उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. सौरभ ई. लाल द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को कैरियर निर्माण हेतु निरंतर कौशल, विकास एवं नवीन तकनीकों के अधिग्रहण के लिए प्रेरित किया। अंत में डॉ. अशोक रावत ने आभार माना। कार्यक्रम में प्रोफेसर रविकांत, प्रोफेसर चेतन, प्रोफेसर कविता, प्रोफेसर महेंद्र वर्मा सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments