Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

आनंद सागरसूरीजी महाराज की 152वीं जन्म जयंती पर भव्य आयोजन।

आनंद सागरसूरीजी महाराज की 152वीं जन्म जयंती पर भव्य आयोजन।

सैलाना। आगमोद्धारक एवं प्रतिबोधक ज्ञानतीर्थ परमपूज्य आचार्य श्री आनंद सागरसूरीजी महाराजा की 152वीं जन्म जयंती के अवसर पर बुधवार को सैलाना में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम साध्वीवर्या श्री चारूदर्शा श्रीजी म. सा., श्री विधिता श्रीजी म. सा. एवं श्री प्रभूता श्रीजी महाराज साहब आदि ठाणा की निश्रा में संपन्न हुआ।

जन्म जयंती महोत्सव के तहत सुबह 9 बजे छोटा जैन मंदिर से परमपूज्य आनंद सागरसूरीजी महाराज का भव्य वरघोड़ा निकाला गया। वरघोड़ा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जैन धर्मशाला पहुंचा, जहां समापन हुआ। बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं एवं समाजजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। श्रावकों ने सफेद तथा श्राविकाओं ने केसरिया रंग के वस्त्र धारण कर आयोजन की शोभा बढ़ाई।

वरघोड़े के पश्चात जैन धर्मशाला में मांगलिक प्रवचन, गुणानुवाद सभा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। साध्वी मंडल ने धर्म, संयम एवं सदाचार का संदेश देते हुए श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में महाराज विक्रम सिंह जी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन अपूर्व नाहटा एवं वैभव सियार ने किया। आभार प्रियंक चण्डालिया ने माना।

Post a Comment

0 Comments