शिक्षा संबंधी गंभीर समस्याओं को लेकर छात्र एवं खुला संवाद आयोजन में छात्रों ने दिखाई रुचि इस अनूठे आयोजन में बड़ी संख्या में छात्रों ने अपनी समस्याएं दिखाई।
सैलाना- (बलवास टाईम्स) छात्रों के साथ खुला संवाद और समस्याओं को लेकर आयोजित कार्यक्रम ओशिन परिसर में पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत के नेतृत्व में किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में इस अनूठे प्रयोग को उपस्थित छात्रों ने काफी सराहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर उपस्थिति छात्रों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक गेहलोत ने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। इसलिए प्रत्येक छात्रों को अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए सम्पूर्ण ध्यान शिक्षा पर लगाकर आगे बढ़ने का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। गेहलोत ने छात्रों से अनुरोध किया कि वह अपनी समस्याएं इस संवाद में खुलकर बताएं ताकि उसका समाधान करने के प्रयास कर सके। अनेक छात्रों ने मंच से अपनी जिज्ञासाओं को रखा।
आयोजन में शिक्षाविद एवं रतलाम के पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने पेपर लीक, व्यापम परीक्षाओं में अनियमितता, रिजल्ट में देरी, युवाओं की होने वाली भर्तियां एन वक्त पर रद्द होने, महंगी परीक्षा फीस, दूर दराज में परीक्षा केंद्र से छात्रों पर आर्थिक बोझ, शिक्षा एवं रोजगार से जुड़ी समस्याओं पर सार गर्भित संवाद से छात्रों को एक नई दिशा मिली। शिक्षा की पारदर्शी व्यवस्था से लेकर विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे बच्चों को सकलेचा ने बेहद ही सरल एवं सटीक तरह से समझते हुए सीधे संवाद किया।

Post a Comment
0 Comments