Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

सोनी ने किया प्रतिभा का सम्मान, प्रदेश का अभिमान: स्टेट चैंपियन भावेश हरिओम राव का भव्य स्वागत-अभिनंदन।

सोनी ने किया प्रतिभा का सम्मान, प्रदेश का अभिमान: स्टेट चैंपियन भावेश हरिओम राव का भव्य स्वागत-अभिनंदन।

सैलाना/धामनोद। मध्यप्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 29वीं मध्यप्रदेश स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में स्टेट चैंपियन बनकर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले युवा निशानेबाज भावेश हरिओम राव का नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अनुकूल सोनी ने उनके निवास स्थान पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अनुकूल सोनी ने भावेश हरिओम राव का पुष्पमाला पहनाकर एवं शुभकामनाएं देकर स्वागत-अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भावेश की यह ऐतिहासिक उपलब्धि पूरे जिले और प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों, समाजजनों एवं शुभचिंतकों ने भी भावेश राव का सम्मान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि वे आने वाले समय में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।

"प्रतिभा का सम्मान, प्रदेश का अभिमान, धामनोद की शान – स्टेट चैंपियन भावेश हरिओम राव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।"

Post a Comment

0 Comments