Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत आउटरीच गतिविधि – बालिका भ्रमण

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत आउटरीच गतिविधि – बालिका भ्रमण।

महिला एवं बाल विकास परियोजना सैलाना द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत बालिकाओं के शैक्षणिक, सामाजिक एवं बौद्धिक विकास के उद्देश्य से आउटरीच गतिविधि के रूप में सैलाना संग्रहालय एवं कैक्टस गार्डन का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य बालिकाओं को स्थानीय इतिहास, संस्कृति, प्राकृतिक धरोहर एवं जैव विविधता से परिचित कराना तथा उनमें शिक्षा, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच का विकास करना था।


भ्रमण के दौरान बालिकाओं ने सैलाना संग्रहालय में संरक्षित ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों का अवलोकन किया तथा उनके महत्व की जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात कैक्टस गार्डन में विभिन्न प्रजातियों के कैक्टस एवं अन्य पौधों का अवलोकन कर पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के महत्व को समझा। इस अवसर पर बालिकाओं को शिक्षा के महत्व, बालिका सशक्तिकरण, लैंगिक समानता, आत्मनिर्भरता तथा अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक किया गया।

भ्रमण के दौरान बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की। इस प्रकार की गतिविधियों से बालिकाओं में सीखने की रुचि, आत्मविश्वास, सामाजिक जागरूकता तथा पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता में सकारात्मक वृद्धि हुई। उपस्थित बालिकाओं ने भ्रमण को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।

यह कार्यक्रम जिला कार्यक्रम अधिकारी सुभाष चंद्र जैन के सफल मांगदर्शन में  प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती दीपा चौधरी ने  सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक श्रीमती ज्योति गोस्वामी, श्रीमती मीना मालवीय, श्रीमती अमिता राठौर एवं श्रीमती अनीता खांडल की सक्रिय उपस्थिति एवं सहयोग रहा। महिला एवं बाल विकास परियोजना सैलाना द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।

Post a Comment

0 Comments