Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

सान्दीपनि विद्यालय सैलाना में पूजा दया शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष निर्वाचित हुई

सान्दीपनि विद्यालय  सैलाना में पूजा दया शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष निर्वाचित हुई।

सैलाना - जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित सान्दीपनि विद्यालय सैलाना में शाला प्रबंधन समिति का गठन किया गया. शासन निर्देशानुसार समिति में 75%अभिभावकों को सम्मिलित किया गया. अभिभावक सदस्यों में से ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन लोकतांत्रिक और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किया गया जिसमें श्रीमती पूजा दया अध्यक्ष और जालूसिंह डोडियार एवं पूनमचंद मइडा उपाध्यक्ष चुने गए।संस्था प्राचार्य और प्रबंधन समिति के पदेन सचिव वीरेंद्र मिण्डा ने बताया कि इस समिति में शासन के निर्देशों के अनुसार महिलाओं और सभी वर्गों को समुचित प्रतिनिधित्व दिया गया है। मुख्य समिति के साथ दो उपसमिति भवन और शैक्षिक समितियों का भी गठन किया गया. समिति में पालक सदस्यों में बबली कुशवाह,रमतू चारेल,राधा भंवरिया,पूनम डामर, जयेश रांवरिया, मंजू चौहान, मधुबाला पाटीदार, रामाजी मइडा,नूतन भाभर, अनीता सुमरा,मंजू मालवीय, चेतना पांचाल, कृष्णा मइडा,सुगना मइडा,दरिया बाई निनामा तथा शिक्षक सदस्यों में विद्यालय के डाॅ राजेश सोनी, जयश्री शर्मा, भूपेश श्रीवास, कंकू ओहरी और दिलीप सिंह भाभर को शामिल किया गया।निर्वाचन के बाद समिति की प्रथम बैठक का आयोजन भी किया गया जिसमें शाला के विकास और प्रबंधन से संबंधित विभिन्न योजनाओं और कार्यों पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किये गये ।कार्यवाही के लिखित विवरण में शिक्षक दिलीप जैन का सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments