*युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सैलाना के अनुकूल सोनी बने,पहली बार सैलाना से इस बड़े पद पर कोई नेता हुआ काबिज*
सैलाना। सैलाना में पहली बार सत्तारूढ़ दल में जिले का सर्वोच्च पद किसी नेता को मिला हैं। सैलाना नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष युवा नेता अनुकूल सोनी भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद से नवाजे गए हैं। प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की सहमति से प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष श्याम टेलर ने ये नियुक्ति रविवार देर रात की। ये खबर प्रकाश में आते ही बड़ी संख्या में उनके समर्थक उनके निवास पर एकत्रित हुए।ढोल बजाए और पटाखे फोड़ कर मिठाई खिला कर अपनी खुशी का इजहार किया।
*ये रहा उनका राजनीतिक सफर*
2016- 17 में वे सैलाना नगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष बनाए गए थे। अपनी सक्रियता, मिलनसार स्वभाव और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा से वे अपनी अलग पहचान बना गए। 2017 के नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 12 से वे पार्षद निर्वाचित हुए। ये उनका पहला ही चुनाव था। इसी कार्यकाल में वे नगर परिषद उपाध्यक्ष भी निर्वाचित हुए।
*फिर झुकाव संगठन कार्यों में*
बाद में उन्होंने अपने आप को पूरा संगठन के काम में झोंक दिया। युवाओ को पार्टी से जोड़ने के अभियान में वे कई अन्य जिलों के प्रभारी भी रहे। इसी दौरान प्रदेश के बीजेपी के कई नेताओं की निगाह में भी वे चढ़ गए। 33 वर्षीय सोनी की सक्रियता, निष्ठा,लगन कई बड़े पारखी नेताओं की निगाह में भी आ गई।
*इससे पूर्व कोई नहीं पहुंचा इस मुकाम तक*
सैलाना में सत्ताधारी दल बीजेपी से या युवा मोर्चा से कभी कोई जिलाध्यक्ष नहीं रहा। हमेशा ही इस मामले में रतलाम और जावरा, आलोट ने ही बाजी मारी हैं। पहली बार इस मुकाम तक पहुंचने वाले सोनी कहते हैं कि अपनी पूरी ऊर्जा,ताकत पार्टी के लिए झोंक देंगे। बहरहाल सैलाना में हर्ष की लहर हैं। और उनके घर बधाई देने वाले का सिलसिला जारी है।
*शाम को हुई गणेश मंदिर पर महाआरती और 21 किलो के लड्डू वितरित*
सोनी के जिला अध्यक्ष बनने पर नगर के सदर बाजार स्थित गणेश मंदिर पर सांयकाल सात बजे ढोल-ढमाको के साथ महाआरती कर 21 किलो के लड्डू भगवान गणेश जी को लगाकर प्रसादी वितरित की। इस दौरान दूर-दूर से आए समर्थक सहित सैलाना के समर्थक उपस्थित थे।

Post a Comment
0 Comments