*विचार क्रांति अभियान*
*मनुष्य का जीवन चरित्र निर्माण की महान यात्रा है : राठौड़*
सैलाना- मनुष्य का जीवन भौतिक सुख-सुविधाओं को प्राप्त करने के लिए नहीं, वरन् आत्म विकास, समाज सेवा और चरित्र निर्माण की महान यात्रा है। जीवन की वास्तविक सफलता धन, पद या आडबंर में नहीं, बल्की विचारों की श्रेष्ठता, व्यवहार की मधुरता और कर्तव्यनिष्ठ में समाहित होती है। सादा जीवन उच्च विचार आज की आवश्यकता है।
यह विचार गायत्री परिवार शाखा सैलाना द्वारा द्वारकाधीश मंदिर राजवाड़ा चौक पर आयोजित गायत्री सत्संग में जिला समन्वय समिति सदस्य कान्तीलाल राठौड़ एडवोकेट ने व्यक्त किये। परम् पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी की साधना, अखण्ड दीपक के 100 वर्ष एवं माता भगवती देवी के जन्म शताब्दी वर्ष 2026 पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित परिजनों से आग्रह किया कि आज की दिखावे की प्रतिस्पर्धा से दूर रहकर सादगी व सरलता का जीवन अपनाएं तो उसका जीवन सुखी, शांत और संतुलित बन सकता है।
सत्संग में पं० सुनील तिवारी ने गायत्री परिवार के सत्संकल्पों को दौहराते हुए गायत्री मंत्र की व्याख्या की।
यह पांच दिवसीय सत्संग दिनांक 14 जुलाई से 19 जुलाई तक प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से होगा। जिसमें पुजन, गायत्री चालीसा, गायत्री महामंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र के जाप के साथ प. श्रीराम शर्मा जी के विचारो को प्रस्तुत किया जायेगा।
गायत्री परिवार ने लोगों से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर सत्संग का लाभ लेवें।

Post a Comment
0 Comments