Type Here to Get Search Results !
search tv halchal

शहीद चंद्रशेखर आजाद एवं लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर आयोजन।

शहीद चंद्रशेखर आजाद एवं लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर आयोजन।

शासकीय महाविद्यालय, सैलाना के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के सह-प्रभारी डॉ. अशोक रावत ने बताया कि महाविद्यालय के हिंदी एवं अंग्रेजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शहीद चंद्रशेखर आजाद एवं लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर  कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. पी. पाटीदार ने की। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि शहीद चंद्रशेखर आजाद और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे महानायक हैं, जिन्होंने स्वराज, राष्ट्रभक्ति और त्याग का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

मुख्य वक्ता प्रो. भूपेंद्र मंडलोई ने शहीद चंद्रशेखर आजाद के जीवन, उनके बलिदान तथा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वहीं प्रो. कविता चौधरी ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक का परिचय देते हुए उनके द्वारा प्रारंभ किए गए 'केसरी' एवं 'मराठा' समाचार-पत्रों, सार्वजनिक गणेशोत्सव की परंपरा तथा स्वराज के प्रति उनके विचारों से विद्यार्थियों को अवगत कराया।

कार्यक्रम में प्रो. अनुभा कानड़े, प्रो. चेतन जयंत, श्री महेंद्र वर्मा व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. सौरभ ई. लाल ने किया तथा प्रो. भरत नागर ने  आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments